फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fireworks will be decorated at more than 600 shops in the district

Agra News: जिले में 600 से अधिक दुकानों पर सजेगी आतिशबाजी

Fri, 10 Nov 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fireworks will be decorated at more than 600 shops in the district
मैनपुरी।
विज्ञापन

इस बार दिवाली के त्योहार पर जिले भर में करीब 600 से अधिक दुकानों पर आतिशबाजी सजेगी। शुक्रवार को अस्थाई लाइसेंस जारी होने के बाद दुकानें सजेंगी। किसी भी प्रकार का हादसा न हो। इसको लेकर चिन्हित स्थानों पर अधिकारी निरीक्षण करेंगे। शहर में स्थानों का चिन्हिकरण किया गया है। वहीं देहात क्षेत्र में नहर आदि के किनारे दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


दिवाली का त्योहार खुशियों के साथ ही आतिशबाजी का शोर भी लेकर आता है। एक दिन ही रात में करोड़ों रुपये की आतिशबाजी जलाई जाती है। इस बार भी जिले भर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। दमकल विभाग की ओर से करीब 600 से अधिक अस्थाई आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस शुक्रवार को जारी हो जाएंगे। इतनी ही दुकानें जनपद में अलग अलग स्थानों पर सजेंगी। शहर में आतिशबाजी लगाने के लिए ईशन नदी किनारे शमशान घाट रोड, क्रिश्चियन मैदान, रामलीला मैदान, खरपरी रोड आदि स्थान तय किए गए हैं। वहीं देहात क्षेत्र में नदी, नहर आदि स्थान पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने के निर्देश हैं। इन स्थानों के अलावा रिहायशी इलाके में आतिशबाजी की बिक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही विक्रेताओं को निर्देशित करेंगे। शुक्रवार आज से निर्धारित स्थानों पर दुकानें सज जाएंगी।
विज्ञापन




बचाव उपकरण रखने होंगे
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी दुकान तीन फीट से कम दूरी पर नहीं लगेगी। इसके अलावा दुकान पर बालू, पानी और फायर उपकरण उपलब्ध होना जरूरी है। जिस भी दुकान पर व्यवस्था नहीं होगी। वह आतिशबाजी की बिक्री नहीं कर सकेगा। इसलिए सभी लोग सर्तकता के साथ अग्निशमन यंत्र अपने पास रखें। ताकि भी प्रकार का हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed