फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fireworks factory was running near the brick kiln near Madanpur

मदनपुर के समीप ईट भट्ठे के समीप चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्टरी

Fri, 04 Jun 2021 08:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fireworks factory was running near the brick kiln near Madanpur
मदनपुर के समीप चल रही तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री के पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ करते एसएसपी अशो? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर स्थित पंचायती ईंट-भट्ठे के समीप तमंचों को बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसका खुलासा एसओजी और सिरसागंज पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए किया है। पुलिस ने बने और अध बने तमंचों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि ने बताया कि सिरसागंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान आमौर नदी पुल के समीप से दो लोगों को तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ कर सिरसागंज थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मदनपुर के पास खंडहर पड़े पंचायती भट्ठे के समीप दबिश देकर तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद हुसैन निवासी दीदामई रामगढ़, असफाक निवासी मोमीनगर रसूलपुर, मुकीम निवासी आकाशवाणी रोड रामगढ़, पप्पू निवासी पाल का नगला रामगढ़ व रामसनेही निवासी आकलाबाद हसनपुर मटसेना बताया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 32 बोर की पिस्टल, रिवाल्वर 32 बोर, 13 तमंचा 315 बोर के साथ तमंचा बनाने के औजार और कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह एक तमंचा पांच हजार में बेचा करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पप्पू पिस्टल को दिल्ली एसटीएफ द्वारा भी गिरफ्तार कर चुकी है। जो जमानत पर रिहा होकर आया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने संभाला चार्ज
फिरोजाबाद। नवागत अशोक कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को जिले का चार्ज ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि वह 1990 के पीपीएस अधिकारी है और 2017 में उनका प्रमोशन हुआ था। इससे पूर्व वह पीएसी मेरठ में थे। उससे पहले एसपी कासगंज भी रह चुके है। जुआ और सट्टे के साथ गोवंशी को रोकना उनका पहली प्राथमिकता होगी। पीड़ित को हर संभव न्याय मिले। यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिसको लेकर उन्होंने थानेदारों को दिशा निर्देश भी दे दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed