Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fireworks at a wedding procession set fire to the welcome gate at the marriage venue.

Agra News: बरात में आतिशबाजी से मैरिज होम पर बने स्वागत गेट में लगी आग

Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fireworks at a wedding procession set fire to the welcome gate at the marriage venue.
शास्त्रीपुरम के ईंट मंडी रोड पर मोहन गार्डन पर स्वागत गेट में लगी आग।संवाद - फोटो : Archive
आगरा। सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बरात आगमन के दौरान आतिशबाजी से बड़ा हादसा होने से बच गया। आतिशबाजी की चिंगारी मैरिज होम के बाहर बने स्वागत गेट पर गिरी और उसमें आग लग गई। गेट और अंदर का पूरा पंडाल लोहे के एंगल पर कपड़े और प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया था। गेट पर आग लगते ही बरात में भगदड़ मच गई। आग में फंसने के डर से अंदर मौजूद मेहमान और बाहर खड़े बराती दूर जाकर खड़े हो गए। मैरिज होम के कर्मचारी और खाना बनाने वाले हलवाई, वेटर आदि ने आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की सूचना पर पश्चिमपुरी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। मैरिज होम में लगे सबमर्सिबल के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार रवि गोस्वामी ने बताया कि बोदला निवासी युवक की शादी मथुरा निवासी युवती से हुई थी। सही समय पर पुलिस के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed