फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire on wheat field

गेहूं की 5 बीघा फसल में लगी आग, फसल जली

Fri, 15 Apr 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fire on wheat field
कासगंज में पटियाली के गांव नगला पटे में आग लगने के बाद क्षति का आकलन करते लेखपाल । - फोटो : KASGANJ
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला पटे में अज्ञात कारणों से पांच बीघा क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे खेत में खड़ी फसल जलकर बर्बाद हो गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग को बुझाया। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम अचानक नगला पटे निवासी श्यामपाल पुत्र साग़र के खेत में आग लग गई। जब ग्रामीणों ने आग लगी देखी तो वह खेत की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर श्यामपाल भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को बचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी फसल को बचाया नहीं जा सका। श्यामपाल ने बताया कि उसके 5 बीघा खेत में आग लगी है, जिससे पूरी फसल जल गई है। खेत में आग लने की सूचना तहसीलदार राजीव निगम को दी गई। तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सक्सेना को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है। तहसीलदार बताया कि अग्नि पीड़ित किसान की हर संभव मदद की जाएगी। नियमानुसार जो भी आर्थिक मदद होगी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed