फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire of jaat reservation came in agra

आगरा में भी भड़की आरक्षण की आग

Tue, 23 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 23 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
fire of jaat reservation came in agra
हरियाणा में फैला जाट आरक्षण आंदोलन अभी थमा भी नहीं, रविवार को छिटपुट प्रदर्शन के बाद सोमवार को आगरा में भी इसके शोले भड़क उठे। यूपी और राजस्थान की सीमा पर नगला ऊंचा के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर जाटों ने कब्जा कर लिया। बिचपुरी में स्टेशन पर ट्रेन रोककर काफी देर तक हंगामा किया। अछनेरा कसबे में भी रेल और सड़क यातायात बाधित कर दिया गया। सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। पुलिस ने राजस्थान जाने वाले वाहनों को लिंक मार्गों से होकर निकाला।
विज्ञापन


गांव नगला ऊंचा के पास हाईवे पर सुबह दस बजे जाट समाज के लोगों ने वाहनों को आड़ा तिरछा कर लगा दिया। मार्ग पर टायर रखकर आग लगा दी, नारेबाजी की और कई बसों में तोड़फोड़ भी की। डाबर गांव में भी प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। यहां से तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक खदेड़ दिया लेकिन जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची सीकरी थाना पुलिस ने चौमा पुलिस चौकी के पास राजस्थान जाने वाले वाहनों को हाईवे पर बैरियर लगाकर रोक दिया। मंडी मिर्जा खां, डाबर होकर राजस्थान जाने वाले मार्ग से वाहनों को निकाला गया। इस दौरान भरतपुर और जयपुर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री पैदल ही अपना सामान लेकर कई किलोमीटर तक गए। तमाम पर्यटक वाहन रास्ता खुलने के इंतजार में होटलों और ढाबों पर खड़े रहे। जाट नेता शेरसिंह धनागढ़, रनवीर सिंह सरपंच, सौदान सिंह, विजय सिंह, लालसिंह, नरवान सिंह, बच्चू सिंह, बदन सिंह, चौधरी रामकुमार सरपंच के नेतृत्व में हाईवे जाम किया गया। देर शाम तक प्रदर्शनकारी हाईवे पर डटे हुए थे।
विज्ञापन


बिचपुरी स्टेशन के पास रोकी ट्रेन
मिढ़ाकुर। बिचपुरी स्टेशन के पास दोपहर 12 बजे आगरा से बांदीकुई जा रही ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन को जाटों ने लगभग एक घंटे तक रोके रखा। प्रदर्शनकारी ट्रैक पर बैठ गए तो कुछ ट्रेन पर चढ़ गए। इनका नेतृत्व कर रहे ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा ने कहा कि जाट समाज अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यहां मौजूद खास लोगों में पूर्व प्रधान नगला वसुआ, मानसिंह, जवाहर, हाकिम सिंह, मनोज सोलंकी, मुकेश सोलंकी, कपूर चाहर, राजेश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अछनेरा में रेल और सड़क यातायात बाधित
अछनेरा। अछनेरा जंक्शन और भरतपुर मार्ग पर यात्री फंसे रहे। जयपुर और भरतपुर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। अछनेरा, अरदाया, कचोरा, छह पोखर आदि गांवों के जाटों ने अछनेरा स्टेशन के पास ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. नेमसिंह, चौधरी गीतम सिंह, सुखवीर सिंह प्रधान आदि ने केंद्र सरकार से विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed