फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in the transport company, estimated up to five lakhs

ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग, पांच लाख तक की क्षति का अनुमान

Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fire in the transport company, estimated up to five lakhs
कासगंज में मालगोदाम रोड पर ट्रांसपोर्ट पर रखे सामान में लगी आग को बुझाता युवक। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के मालगोदाम रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पांच लाख तक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके चलते वहीं लोगों की भीड़ हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड पर सुरेश कुमार की ट्रांसपोर्ट कंपनी में दोपहर लगभग 1 बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर लोग आग लगने के स्थल को जानने के प्रयास में जुट गए। जैसे ही लोगों को ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगने की जानकारी मिली तो लोग उधर दौड़ लिए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास के घरों से सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। मामले की जानकारी दमकल को भी दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन आग से ट्रांसपोर्ट में रखे कारोबारियों के टायर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। टांसपोर्ट संचालक ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए बिल आदि का मिलान किया जा रहा है, वैसे पांच लाख तक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग बुझाने के लिए एक अग्निशमन यंत्र मौजूद था, लेकिन जब इस यंत्र को प्रयोग करने के लिए उठाया गया तो यह चल नहीं सका। माल गोदाम रोड पर लगी आग की घटना को लोग पार्क के बराबर वाली गली में समझ रहे थे। धुएं का गुबार जिस घर के पीछे से उठ रहा था उस घर का दरवाजा खटखटाया। जब कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोस के लोगों ने फोन किया। इसके बाद गृहस्वामी अपने घर पर आया और उसने छत पर जाकर देखा। इसके बाद लोगों को मालगोदाम पर घटना होने की जानकारी हुई।

मालगोदाम रोड पर जिस जगह आग की घटना हुई वहां पास में ही व्यस्ततम चौराहा है। आग की घटना के चलते भीड़ जमा हो गई, लेेकिन भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed