Mathura News: जूतों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान; बाल-बाल बचा परिवार
आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मकान स्वामी किसी काम से बाहर गए थे। दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर में बुधवार देर रात मकान में आग लग गई। आग लगने के कारण मकान के पहली मंजिल में बने गोदाम में महंगी कंपनी के जूते जलकर राख हो गए। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यहां का है मामला
थाना हाईवे थाना क्षेत्र स्थित प्रहलाद नगर में मकान नंबर बी-32 के द्वितीय तल में रखे सामान में किसी तरह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया, पड़ोसियों ने पुलिस तथा दमकल को सूचना दी। साथ ही मकान स्वामी जो बाहर गए थे उन्हें भी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर मकान स्वामी देवेंद्र पुत्र वीरपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ने जूतों के गोदाम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था, इस कारण आग को बुझाने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया।
ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर दिखे बहन के नहाते हुए फोटो: गुस्से में घर पहुंचा भाई, सच्चाई सुनी तो उड़ गए परिवार वालों के होश
नहीं पता चला, कैसे लगी आग
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात 12.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मकान स्वामी प्रथम तल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि ऊपरी हिस्से में उन्होंने जूतों का गोदाम बना रखा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन गोदाम में काफी महंगे कंपनी के जूते रखे बताए जाते हैं।