फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photo of sister taking bath seen on social media Brother reached home heard truth family shocked

सोशल मीडिया पर दिखे बहन के नहाते हुए फोटो: गुस्से में घर पहुंचा भाई, सच्चाई सुनी तो उड़ गए परिवार वालों के होश

Thu, 25 May 2023 06:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 06:06 PM IST
सार

युवक को चचेरी बहन के सोशल मीडिया पर नहाते हुए के अश्लील फोटो और वीडियो दिखे तो उसके होश उड़ गए। वह गुस्से से तमतमाता हुआ घर पहुंचा। बहन से इस बारे में पूछताछ की। फिर बहन ने ऐसी सच्चाई बताई कि पूरे परिवार के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Photo of sister taking bath seen on social media Brother reached home heard truth family shocked
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक युवती के सोशल मीडिया पर नहाते हुआ फोटो और वीडियो वायरल कर दिए गए। युवती के चचेरे भाई ने इन फोटो और वीडियो को देखा तो उसके होश उड़ गए। लड़की ने बताया कि गांव के ही प्रधान के देवर ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। फिर ब्लैकमेल कर मक्का के खेत में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के दौरान दूसरा वीडियो भी बना लिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने विरोध किया तो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के भाई ने प्रधान के देवर, पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन

ये है मामला 

पीड़िता के भाई ने प्रधान पति पुष्पेंद्र,  उसके भाई जुगेंद्र पाल उर्फ करू और दूसरे भाई मोनू उर्फ रविंद्र निवासी चुरथरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि जुगेंद्र ने नहाते समय बहन का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर बुला लिया। खेत में दुष्कर्म की वारदात की और दूसरा वीडियो भी बना लिया। बहन ने शर्म और डर की वजह से नहीं बताया। बाद में आरोपी इन वीडियो के माध्यम से शारीरिक शोषण करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल कर दिए फोटो

आरोप है कि बहन तंग आकर बुलाने पर नहीं गई तो 23 मई को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बहन के साथ के अश्लील वीडियो और फोटो शेयर कर दिए। इस ग्रुप पर चचेरा भाई भी जुड़ा था। जब उसने फोटो और वीडियो देखे तो जानकारी हो सकी। इसके बाद जुगेंद्र की शिकायत करने आरोपी के भाई पुष्पेंद्र व मोनू के पास गए तो दोनों ने बदनाम करने की धमकियां दीं। पीड़िता के भाई ने पुलिस को वायरल वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ पहुंचकर पीड़िता और परिजनों से बातचीत की।

विज्ञापन

शादी नहीं करने की भी दी थी धमकी

पीड़िता के भाई का आरोप है कि अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर जुगेंद्र ने बहन से कहा था कि अगर तेरी शादी दूसरी जगह की गई तो इन्हें वायरल कर दूंगा और शादी नहीं होने दूंगा। इसको लेकर भी पीड़िता भयभीत थी। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के वीडियो और फोटो वायरल किए गए हैं। भाई की तहरीर पर प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed