{"_id":"621fc6444f42f3517935aca8","slug":"fire-in-punjab-and-sind-bank-agra-news-agr5259658150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब एंड सिंध बैंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब एंड सिंध बैंक में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में बुधवार सुबह आग लग गई। हादसा एसी में शॉर्ट सर्किट से हुआ बताया जा रहा है। धुआं निकलने पर सेवादार पहुंच गए। उन्होंने सबमर्सिबल पंप से पानी चलाकर आधा घंटे में आग पर काबू किया। दमकल तकरीबन पौन घंटे बाद पहुंची। अग्निकांड में कागजात, फाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सीलिंग, खिड़की पर लगे कांच जल गए। स्ट्रांग रूम में कैश सुरक्षित बताया गया है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे बैंक में सफाईकर्मी आया था। वह गेट खोलकर जैसे ही अंदर पहुंचा, बैंक के अंदर काउंटर के पास लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हो रहा था। वह कुछ कर पाता, उससे पहले ही आग लग गई। इस पर उसने शोर मचा दिया। धुआं भी निकलने लगा। गुरुद्वारा में निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसमें सेवादार कार्य कर रहे हैं। आग लगी देखकर वो दौड़ पड़े। मौके पर अफरातफरी भी मच गई। बाद में बैंक कर्मचारी आ गए।
सेवादारों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डालना शुरू कर दिया। तकरीबन आधा घंटे में आग बुझ सकी। आग से काउंटर के पास लगे कंप्यूटर, अन्य मशीन के साथ कई दस्तावेज, खिड़की का शीशा आदि जल गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दमकल जब तक पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है। बैंक परिसर में रखा सामान, कुछ उपकरण व कंप्यूटर जल गए हैं।