फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire In Hut Two Year Innocent Girl Burn alive

दर्दनाक हादसाः झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जली दो साल की मासूम

Tue, 26 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 May 2020 12:11 AM IST
सार

ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
Fire In Hut Two Year Innocent Girl Burn alive
आग के बाद झोंपड़ी का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर में झोंपड़ी में आग लगने से दो साल की मासूम जिंदा जल गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त घर में कोई नहीं था। पिता मजदूरी करने गया था जबकि मां इस मासूम को सोता छोड़ कच्चे मकान का दरवाजा बंद कर अपने चार बच्चों के साथ समीप के ही गांव में गई थी। तेज लपटें देख ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गांव धनसिंहपुर निवासी संजय वाल्मीकि गरीब है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार सुबह वह मजदूरी करने कस्बा सहावर में एक पेट्रोल पंप पर गया था। दोपहर लगभग 12 बजे उसके कच्चे मकान की झोंपड़ी में धुएं के गुबार संग आग की तेज लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


कच्चे मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। ग्रामीणों ने आग लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग बुझाई जा सकी। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि दो साल की मासूम मोनिका की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों को जानकारी हुई कि संजय की पत्नी कश्मीरा अपने चार बच्चों के साथ समीप के ही गांव करनपुरा गई हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पटियाली तहसीलदार तिमराज सिंह, सहावर थाना प्रभारी गनेश चौहान मौके पर पहुंच गए। घटना की काफी देर बाद मृतक मासूम के मां बाप घर पहुंचे। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे हर कोई द्रवित दिखाई दिया। पुलिस और प्रशासन ने घटना का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

आश्रितों को मुआवजा राशि का आश्वासन
दैवीय आपदा के तहत प्रशासन मृतक मासूम के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की तैयारी कर चुका है। मृतका के परिजनों से प्रशासन ने कागजात मांगे हैं। आश्वासन दिया है कि जल्द ही दैवीय आपदा के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

घटना का कारण अज्ञात है। यह घटना दैवीय आपदा के अंतर्गत आती है। मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा की पत्रावली तैयार कर रहे हैं- तिमराज सिंह, तहसीलदार, पटियाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed