{"_id":"5e68a19b8ebc3eeb2748bf4a","slug":"fire-in-house-one-girl-burn-alive-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मोमबत्ती से घर में लगी आग, दो बहनें जलीं, एक की मौत, डीजे के शोर में दब गईं चीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मोमबत्ती से घर में लगी आग, दो बहनें जलीं, एक की मौत, डीजे के शोर में दब गईं चीखें
Wed, 11 Mar 2020 04:27 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:27 PM IST
सार
गंभीर रूप से घायल बच्ची को आगरा से दिल्ली रेफर किया
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
होलिका दहन की रात मोमबत्ती से घर में लगी आग में आठ और छह वर्षीय दो बहनें जल गईं। उपचार के दौरान एक बहन की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल एक बहन का उपचार चल रहा है।
मथुरा कोतवाली क्षेत्र के नवनीत नगर में सोमवार को रात नौ बजे होली दहन के दौरान अचानक बिजली चली गई। बंटी सिद्दिकी के मकान में बंटी की पत्नी रजिया ने अपनी 12 वर्षीय बेटी मुस्कान, 10 वर्षीय सानिया, 8 वर्षीय रानी व 6 वर्षीय सनम ऊपर बने कमरे मे सोने के लिए भेज दिया। बिजली न होने के कारण ऊपर के कमरे में मोमबत्ती जला दी गई। रजिया नीचे बनी दुकान पर काम करने लगी। मकान में परचून की दुकान है।

Trending Videos
इस बीच मोमबत्ती गिरने से ऊपरी कमरे में आग लग गई। बच्ची चीखती रहीं, लेकिन होली के शोर में उनकी आवाज किसी को सुनाई न दी। आग की तेज लपटें कमरे से उठती देख आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया और आग को बुझाने में जुट गए।
कमरे में सो रही मुस्कान व सानिया चीखते हुए किसी तरह कमरे से निकलकर नीचे पहुंचीं। बंटी और पड़ोसियों ने आग को बुझाने की कोशिश की उस वक्त सनम व रानी आग की लपटों मे घिरी थीं।
आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। किसी तरह दोनों बच्चियों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। आगरा मे इलाज के दौरान सनम ने दम तोड़ दिया। रानी की स्थिति भी गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है।