{"_id":"5a9d59a54f1c1ba32a8bac03","slug":"fire-in-car-on-agra-delhi-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई लोगों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई लोगों की सांसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
धू-धूकर जलती कार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय मार्ग पर वैन देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चलती गाड़ी में अचानक आग की लपटें उठती देख चालक वैन को छोड़ भाग लिया।
पुलिस ने हाईवे पर आवागमन रोक दिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उस वक्त तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी।
सोमवार सुबह 6:50 बजे दूध के पैकेट लेकर मारुति वैन चालक आगरा की ओर से मथुरा आ रहा था। 6:55 बजे हाईवे पर भगवान नगर के निकट से गुजरते वक्त अचानक वैन में आग लग गई।

Trending Videos
पूरी तरह से जल गई कार
- फोटो : अमर उजाला
चालक गाड़ी को छोड़ कूद कर भाग गया। थोड़ी ही देर में वैन धू-धू कर जलने लगी। वैन में आग लगने से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों का आवागमन हाईवे पर रुक गया।
पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पर हाईवे पुलिस व डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वैन को हटवाकर हाईवे से आवागमन चालू कराया। एसओ हाईवे ने बताया कि कार चालक का पता किया जा रहा है।