{"_id":"5d6674b98ebc3e93c41895f7","slug":"fire-in-car-mechanic-garage-cylinder-blast-at-agra-dayalbagh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी लाइन में लीकेज से आग: कार वर्कशॉप में फटे सिलिंडर और कंप्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी लाइन में लीकेज से आग: कार वर्कशॉप में फटे सिलिंडर और कंप्रेशर
Wed, 04 Sep 2019 11:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
कार मिस्त्री के गैराज में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सौ फुटा रोड, दयालबाग स्थित एलोरा एन्क्लेव में दुबे गैस एजेंसी के बाहर पीएनजी की लाइन में लीकेज से आग लग गई। 10 मीटर तक आग की लपटें उठीं।
गैस एजेंसी के बेसमेंट में कार वर्कशॉप में आग पहुंचने से एक कंप्रेशर और गैस वेल्डिंग के लिए लगे दो सिलिंडर फट गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया।
64, एलोरा एन्क्लेव में पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे के बेटे प्रांशु दुबे की दुबे गैस एजेंसी है। एजेंसी जिस बिल्डिंग में बनी हैं, उसमें पांच दुकान हैं। इसके बेसमेंट में बनी दुकान में नगला पदी निवासी अशोक कुमार का कार वर्कशॉप था। बिल्डिंग के बाहर बिजली के खंभे के पास कश्मीरा छोले कुल्चे की ठेल लगाता था।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बिल्डिंग के पास से अंडरग्राउंड पीएनजी की लाइन जा रही है। बुधवार शाम चार बजे पीएनजी की लाइन में लीकेज होने की वजह से ठेल पर लगे चूल्हे से आग लग गई। कश्मीरा दूर भाग गया। जमीन से आग की लपटें उठने लगीं। आग फैलती हुई दुबे गैस एजेंसी के बेसमेंट में वर्कशॉप तक पहुंच गई।
आग की वजह से दुकान में रखा हवा का कंप्रेशर, गैस वेल्डिंग के लिए लगे आक्सीजन और एक अन्य सिलिंडर एक के बाद एक फट गए। आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई। गैस एजेंसी के कर्मचारी राजेश अग्रवाल, विकास त्रिपाठी और शुभम ठाकुर किसी तरह आग की लपटों के बीच बाहर भागे।
वर्कशॉप की दुकान में लगी आग ऊपर की मंजिल पर एजेंसी तक पहुंच गई।
लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर 20 मिनट बाद तीन दमकल पहुंची। तब कहीं 45 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। हादसे से एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी पर ग्रीन गैस लिमिटेड के कर्मचारी आ गए। उन्होंने लीकेज की जांच की। एफएसओ ने बताया कि एक दमकल से ही आग बुझा ली गई।

आधा किलोमीटर दूर तक सुनी धमाके की आवाज
लोगों का कहना था कि धमाका जबर्दस्त था। धमाके की आवाज आधा किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी आ गए। पुलिस ने लोगों को किसी तरह हटाया। धमाके से गैस एजेंसी, नजदीक की बैंक और एक कोठी में शीशे टूट गए।
50 मीटर दूर गिरे सिलिंडर के टुकड़े
कार वर्कशॉप में धमाके के बाद सिलिंडर और कंप्रेशर के टुकड़े के साथ अन्य सामान दुकान के बाद 50 मीटर तक दूर जा गिरे। वहीं वर्कशॉप मालिक अशोक कुमार के साथ दो अन्य कर्मचारी भी काम कर रहे थे। घटना के बाद वह भाग गए।

पुलिस ने रोक दिया रास्ता
पुलिस को सूचना मिली थी कि दुबे गैस एजेंसी में आग लगी है। इस पर तत्काल चौकी की पुलिस पहुंच गई। जमीन से उठती आग की लपटें देखकर पुलिस ने रास्ता रोक दिया।
दहशत में आए लोग, घरों से बाहर भागे
पीएनजी की लाइन में लीकेज से आग लगने की जानकारी पर लोग दहशत में आ गए। दुबे गैस एजेंसी के पीछे पांच मंजिला अपार्टमेंट है। इसमें तकरीबन 15 फ्लैट हैं। इसके अलावा 12 से अधिक दुकान भी हैं। लाइन में आग की जानकारी पर लोग बाहर आ गए। उन्हें डर था कि लाइन से आग आगे न फैल जाए।