{"_id":"6356e309d7623c600e634b09","slug":"fire-in-a-two-storey-shoe-warehouse-due-to-fireworks-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आतिशबाजी से दो मंजिला जूते के गोदाम में लगी आग, लपटें देख लोगों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आतिशबाजी से दो मंजिला जूते के गोदाम में लगी आग, लपटें देख लोगों में मची अफरातफरी
Tue, 25 Oct 2022 12:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:40 AM IST
सार
लोगों ने गोदाम से धुआं निकलता देख शोर मचाया। पहली मंजिल पर रह रहा परिवार बाहर आ गया। इसके बाद अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जूते के गोदाम में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली पर आतिशबाजी से रात को जगदीशपुराके बोदला स्थित नबी सराय में एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम दो मंजिला भवन में बना हुआ था। पहली मंजिल पर परिवार रह रहा है। दूसरी मंजिल पर गोदाम था। लपटों ने दोनों मंजिला को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो दमकल ने काफी प्रयास के बाद आग काबू में किया।
विज्ञापन
गोदाम जूते का है। सोमवार रात को करीब दस बजे आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। लोगों ने गोदाम से धुआं निकलता देख शोर मचाया। पहली मंजिल पर रह रहा परिवार बाहर आ गया। इसके बाद अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। लपटों ने दो मंजिला गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस और दो दमकल पहुंच गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि आग गोदाम में लगी थी। आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन