{"_id":"61b25ccb63e6c808381cc49f","slug":"fire-in-a-moving-car-on-the-inner-road-riders-saved-their-lives-by-landing-agra-news-agr517290779","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनररिंग रोड पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने उतरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनररिंग रोड पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने उतरकर बचाई जान
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। दिल्ली से लखनऊ जाते समय इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा के समीप एक कार में आग लग गई। कार में सवार परिवार के चार सदस्यों ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई।
एत्मादपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि गाजियाबाद के गांव उजेड़ा निवासी प्रभात, प्रमोद कुमार, पदमा और अंजू कार से लखनऊ जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे जैसे ही इनकी कार एत्मादपुर क्षेत्र के गांव के रहनकला इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा से आगे बढ़ी, अचानक उसमें आग लग गई। कार से धुआं निकलते देख चालक ने कार रोकी और उसमें सवार सभी लोग जल्दी से उतर गए। इससे उनकी जान बच सकी। जबकि कार पूरी तरह जल गई।
सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसके बाद कार सवार दूसरे वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।