फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in a bogie of a coal-laden goods train at agra

यूपी: कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sat, 23 Apr 2022 08:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Apr 2022 08:00 AM IST
सार

झांसी से दिल्ली जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में शनिवार तड़के आग लग गई। जानकारी होने पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Fire in a bogie of a coal-laden goods train at agra
मालगाड़ी की बोगी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भांडई रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के मालगाड़ी के तीन कोचों में लदे कोयले सुलगने लगे और धुआं उठने लगा। मालगाड़ी झांसी से आ रही थी। लोको पायलट की सूचना पर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गाड़ी को रोककर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ओएचई को भी बंद किया गया। इससे कुछ देर स्टेशन पर अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन


कोयले से लदी मालगाड़ी शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भांडई स्टेशन से कुछ आगे निकली तो बीच के दो तीन कोचों के निचले हिस्से से लपटें व ऊपर धुआं देखकर चालक ने इसकी जानाकरी आगरा कैंट के कंट्रोल रूम को दी। इस पर कैंट स्टेशन पर दो दमकलें पहुंच गईं। आरपीएफ व जीआरपी के कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गाड़ी को रुकवाया। यहां दमकलकर्मियों ने सुलगते कोयले को पानी डालकर ठंडा किया। 

विज्ञापन

लपटों के साथ उठ रहा था धुआं

एसएफओ एसएस सागर ने बताया कि मालगाड़ी में लपटों के साथ ही धुआं उठ रहा था। हालांकि ज्यादा कोयले ने आग नहीं पकड़ी थी। इस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोयले से लदी मालगाड़ी के कुछ वैगन में धुआं उठ रहा था, जिसे स्टेशन पर काबू कर लिया गया। इससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि संभवत: गर्मी के कारण हॉट एक्सल (पहियों से चिंगारी) से कोयले सुलगना प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed