{"_id":"594158e74f1c1bad428b4576","slug":"fire-goes-five-feet-high-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से पांच फीट तक उठीं आग लपटें, मच गई थी भगदड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से पांच फीट तक उठीं आग लपटें, मच गई थी भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
नाली से भी लपटें उठ रहीं थीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के रामनगर की पुलिया इलाके में जिस गली में अग्निकांड की घटना हुई उसमें एक आदमी का भी जाना मुश्किल है। उसमें 20 परिवार रहते हैं। मोहन सिंह के मकान के सामने सोनू, जबकि बगल में प्रताप, केशव, सुनील, राजू, अशोक पप्पू और राधेलाल के मकान हैं।
आग लगने पर सबसे पहले यही लोग घरों से बाहर आए। मगर, नाली से भी लपटें उठ रहीं थीं। यह देखकर भगदड़ मच गई। घरों के आगे लगे पानी के पाइप और बिजली के मीटर जलने लगे। इसके बावजूद लोग जान बचाने के लिए भाग निकले।
वहीं जलता हुआ केमिकल बहता हुआ केदार नगर रोड स्थित नाले में आ गया। नाले से लपटें उठने लगीं। इससे बाहर की दस दुकानों के दुकानदार और लोगों में भगदड़ मच गई। रामरतन की आटा चक्की के पास नाले से पांच फीट तक लपटें उठीं। इस पर दुकानदार दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
गली के ही रहने वाले प्रताप सिंह ने साहस दिखाया। गली में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए विजय सिंह के मकान में सीढ़ी लगाई। एक-एक करके बच्चों को पहुंचाया। इसके बाद महिलाएं और बुजुर्ग निकले। इसके साथ ही घरों के अंदर रखे सिलेंडर भी निकाल लिए।