फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Department is facing shortage of resources

संसाधनों की कमी से जूझ रहा दमकल विभाग

Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fire Department is facing shortage of resources
31एमएनपी-24-अग्रिशमन केंद्र का भवन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में अग्निकांड की घटनाएं शुरू हो गई हैं। वर्ष 2021 में अब तक 36 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। अधिकांश जगह दमकल ने समय से पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं ने अग्निशमन विभाग की भी परेशानी बढ़ा दी है। क्योंकि वर्ष 2018 से विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। संसाधनों के अभाव के चलते आग बुझाने में समस्या आती है।
विज्ञापन

सिर्फ जिला मुख्यालय पर है 4500 लीटर क्षमता की दमकल
दमकल विभाग संसाधनों से जूझ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों से भी विभाग ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन मदद कहीं से नहीं मिली।
स्थिति यह है कि जिले में 4500 लीटर पानी की क्षमता की केवल एक ही दमकल है, जो जिला मुख्यालय पर तैनात है। इसके अलावा किशनी, करहल और बेवर 2500 लीटर क्षमता की दमकल तैनात हैं।
विज्ञापन

-----
- वर्ष 2020 में जिलेभर में 114 अग्निकांड की घटनाएं हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।
- वर्ष 2021 में अभी तक 36 अग्निकांड की घटनाएं हुईं, जिसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई।
- जनपद में जिला मुख्यालय के अलावा बेवर, किशनी और करहल में फायर स्टेशन हैं।
- कुल पांच फायर टेंडर उपलब्ध हैं, जिसमें एक एक 4500 लीटर व अन्य चार 2500-2500 लीटर के हैं।
----
कर्मचारियों की तैनाती
पदनाम स्वीकृत पद तैनाती
सीएफओ 01 01
एफएसएसओ 06 02
एलएफएम 11 08
एफएससी 11 07
फायरमैन 85 48
उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने के हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। पांच फायर टेंडर के अलावा चार पंपिंग मशीन भी उपलब्ध हैं। इनको आग लगने के दौरान इस्तेमाल में लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यदुनाथ सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed