{"_id":"674b4c9f7873f1feee0e1d2b","slug":"fire-broke-out-while-filling-gas-in-van-extinguished-by-fire-brigade-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127910-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैन में गैस भरते समय लगी आग, दमकल ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैन में गैस भरते समय लगी आग, दमकल ने बुझाई
Sat, 30 Nov 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
वैन में गैस भराते समय हुआ हादसा।
- फोटो : संवाद
बेवर। गांव मुड़ई में जनसेवा केंद्र संचालक वैन में गैस भर रहा था। इस दौरान गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
कस्बा निवासी मोहित कुमार गांव मुड्ई में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार दोपहर वह वैन में गैस भर रहे थे। इस दौरान गैस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग इतनी भीषण हो गई कि जनसेवा केंद्र संचालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। तब तक वैन जल चुकी थी। समाचार लिखे जाने पुलिस को तहरीर नहीं प्राप्त हुई थी। लोगों का कहना है कि कस्बे में कई जगह गैस रीफिलिंग होती है। किसी दिन बड़ा हादसा होगा तो इसका जिम्मेदार भी प्रशासन ही होगा।