फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the junk warehouse, ashes worth 3 lakhs

Agra News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 3 लाख के सामान राख

Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the junk warehouse, ashes worth 3 lakhs
कासगंज। सहावर रोड पर गल्ला मंडी के पास मौजूद कबाड़ के गोदाम में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्वाह्न दस बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा कबाड़ जल कर राख हो गया। कबाड़ में प्लास्टिक सहित अन्य ज्वलनशील सामान शामिल होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम स्वामी की मांने तो इस घटना में करीब 3 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। जिस कबाड़ के गोदाम में आग लगी वह हनौता गांव निवासी हरकेश का था। सुबह 10 बजे के करीब गोदाम से धुएं का गुब्बार निकलने लगे। उस समय गोदाम बंद था। आसपास के लोगों ने कबाड़ के गोदाम से धुआं उठता देखा तो दुकान उसके स्वामी के साथ अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। क्योंकि शटर बंद होने के कारण आग बुझाने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। हरकेश के मौके पर पहुंचने के बाद अग्निशमन दल के कर्मचारी मय दमकल के मौके पर पहुंचे। किसी तरह से शटर खोला गया, इसके बाद आग की लपटें बाहर तक निकलने लगी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। जबतक आग बुझाई गई, अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। कबाड़ कारोबारी हरकेश के मुताबिक इस घटना में उसका 3 लाख से अधिक नुकसान हुआ है, लेकिन सही आकलन नहीं हो पाया है। आग की घटना से आस पास की दुकानों के संचालक भी घबरा गए थे, वे लोग किसी तरह से आग पर काबू पाने का प्रयास करते दिखे। तहसील प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई। अब तहसील की टीम क्षति का आकलन करेगी।
विज्ञापन

आग की सूचना पर तत्काल दो दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। -आरके तिवारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed