फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in sole factory in agra

आगरा: सोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, तेज धमाकों के साथ फटे ड्रम, इलाके में फैली दहशत

Mon, 22 Nov 2021 09:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 09:35 AM IST
सार

आगरा के आबादी वाले इलाके में संचालित सोल फैक्टरी में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। तेज धमाकों के साथ ड्रम फटे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास स्थित घरों से लोग बाहर आ गए। 

विज्ञापन
fire broke out in sole factory in agra
सोल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित पुलक विहार कालोनी में सोमवार तड़के चार बजे वीरेंद्र कुमार की प्लास्टिक दाना की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। धमाके होने से कालोनी के लोग दहशत में आ गए। अपने घरों से बाहर आ गए। चार दमकलों ने तकरीबन तीन घंटे में आग पर काबू कर लिया। अग्निकांड में लाखों का माल जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक वीरेंद्र कुमार शाहगंज स्थित आनंद पुरम कालोनी के रहने वाले हैं। भूतल पर काम होता है। छत पर कमरे बने हैं। क्षेत्र के लोगों को फैक्टरी से धुआं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में दमकल आ र्गईं। चार दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन एक घंटे में लपटों को काबू कर लिया गया। आग बुझाने में तीन घंटे लगे। अग्निकांड में फैक्टरी का सारा सामान जल गया। 
विज्ञापन


नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि फैक्टरी के दोनों तरफ खाली प्लाट है। छत पर कमरे बने थे। कॉलोनी में कई मकान बने हैं। फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। मानकों की अनदेखी की गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि इसकी जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने पहले भी आग लगने के बारे में बताया है। फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में आए लोग, गैस सिलिंडर भी बाहर निकाले
कालोनी के लोगों का कहना था कि धुआं निकलने पर घटना की जानकारी हुई थी। इस पर घरों से बाहर आ गए। कालोनी के पार्क में बच्चों को लेकर बैठ गए। कुछ लोग अपनी गाड़ियों से भी दूर चले गए। फैक्टरी की खिड़कियों से लपटें बाहर आ रहीं थीं। धमाके भी हो रहे थे। इससे दहशत में आ गए।
पीएनजी लाइन भी की बंद

आसपास के घरों से लोग अपने गैस सिलिंडर भी बाहर ले आए। कुछ लोग अपने पशुओं को भी पार्क में लेकर आ गए। लोगों ने अपने घरों की लाइट को स्विच से बंद कर दिया। वहीं लोगों ने पीएनजी लाइन को भी बंद कर दिया। आग से लाइन में आग लगने का डर सता रहा था। फैक्टरी में यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी आग लगी थी। तब शिकायत की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed