{"_id":"622650aa7feaac69724371ed","slug":"fire-broke-out-in-shop-due-to-mutual-dispute-explosion-in-oxygen-cylinder-kasganj-news-agr5263945153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में दुकान में लगाई आग, ऑक्सीजन के सिलिंडर में हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में दुकान में लगाई आग, ऑक्सीजन के सिलिंडर में हुआ विस्फोट
विज्ञापन
कासगंज में बरेली रोड पर पंक्चर में दुकान में फटे कंप्रेशर के हिस्से व लगी आग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बरेली रोड पर विद्युत सब स्टेशन के सामने वाहनों के पंक्चर और हवा भरने की दुकान को लेकर चाचा भतीजे के बीच मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दुकान में भतीजे ने झगड़े के दौरान खुद आग लगा दी। दुकान धूं-धूं कर जलने लगी। आग के कारण दुकान में रखा हवा के सिलिंडर में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तीव्र था कि दो किलोमीटर तक इसकी आवाज पहुंची और आसपास के लोगों की जान पर बन आई। बाद में घटना की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बरेली रोड पर विजय सिंह पुत्र दरियाव सिंह निवासी जखारुदपुर नगला भूड़ वाहनों के पंक्चर जोड़ने और हवा की गुमटी वाली दुकान चलाता है। पूर्व में विजय सिंह के चाचा ईश्वरीय प्रसाद भी इस कारोबार के साझी थे, लेकिन एक वर्ष पूर्व दोनों में कारोबार को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते विजय सिंह कारोबार संभाल रहा था। अपराह्न तीन बजे के करीब चाचा दुकान पर पहुंचे तो वह दुकान पर लगे इंजन पंपसेट को खोलने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि ईश्वरीय प्रसाद ने मारपीट की और इससे पहले भी वे दुकान से सामान उठाकर ले गए थे। चाचा के व्यवहार से क्षुब्ध होकर विजय सिंह ने खुद दुकान में आग लगा दी। जब दुकान में आग की तेज लपटें उठनें लगीं तब ही हवा के सिलिंडर में विस्फोट हो गया। जिससे सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक गई और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है।