{"_id":"672619afe57e25993a0a9156","slug":"fire-broke-out-in-hut-due-to-lamp-cash-and-goods-burnt-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-126523-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीये से झोपड़ी में लगी आग, नकदी और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीये से झोपड़ी में लगी आग, नकदी और सामान जला
Sat, 02 Nov 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 Nov 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
दीये से झोपड़ी में लगी आग, नकदी और सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। दिवाली के पर्व पर दीपक रखने से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखे 18280 रुपये सहित घरेलू सामान जल गया। पीड़ित ने एसडीएम से मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
किशनी तहसील क्षेत्र के गांव रम्पुरा मनिगांव के रहने वाले होमसिंह परिवार सहित एक झोपड़ी में रहते हैं। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे दिवाली पर घर के सदस्यों ने दीपक जलाकर कर जगह-जगह रखे थे। एक दीपक झोपड़ी के अंदर भी रख दिया था। रात में जलते दीपक से झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने जब तेजी पकड़ी उस समय परिवार का कोई सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद नहीं था।
जब तक गांव के लोगों ने झोपड़ी में लगी आग बुझाई तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने से कपड़ा, दो साइकिलेंं, पंद्रह क्विंटल सरसों, दस बोरी गेहूं, चारपाई, बर्तन, चार बोरी मूंगफली, दो बोरी मक्का, 18280 रुपये, सहित एक कूप भूसा जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित होमसिंह ने एसडीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।