{"_id":"62ea00d0d6a52776e33f5a8d","slug":"fire-broke-out-in-aryavart-gramin-bank-at-midnight-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: आधी रात को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लगी आग, लपटें उठती देख फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: आधी रात को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लगी आग, लपटें उठती देख फैली दहशत
Wed, 03 Aug 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:30 AM IST
सार
अभी तक आग से हुए नुकसान का सही आंकलन नहीं हो सका है। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि कैश काउंटर के कंप्यूटर व केबिन जली है। आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
बैंक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा में रामनगर की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में आधी रात को आग लग गई। लोगों ने जब बैंक परिसर से आग की लपटों को उठते हुए देखा तो दहशत फैल गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर फायर ब्रिगेड़ भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से हुए नुकसान का अभी तक सही आंकलन नहीं हो सका है।
कुसमरा के रामनगर में अनिल कुमार वर्मा की इमारत में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा है। इस बैंक शाखा के पीछे ही शकुंतला देवी मंदिर नाम से विद्यालय भी है। बताया गया है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे बैंक परिसर से आग की लपटें उठ रहीं थीं। ये नजारा विद्यालय में रहने वाले युवक लटूरी ने देखा तो शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर जगार फैल गई। बैंक से आग की लपटें उठती देख लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बैंक शाखा के पास के गांव में रहने वाला कर्मचारी मौके पर पहुंच गया। बैंक का मुख्य दरवाजा खोला गया, तो देखा कि बैंक परिसर में आग बुरी तरह फैली हुई थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बैंक परिसर में लगी आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक आग से कैश काउंटर के साथ कंप्यूटर उपकरण जल गए। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि कैश काउंटर के कंप्यूटर व केबिन जली है। आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।