{"_id":"67e25d0e8267d27ccf0830ce","slug":"fire-broke-out-in-a-garbage-dump-in-shilpgram-near-taj-mahal-fire-brigade-reached-flames-under-control-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के पास शिल्पग्राम में कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल पहुंची मौके पर; पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के पास शिल्पग्राम में कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल पहुंची मौके पर; पाया लपटों पर काबू
Tue, 25 Mar 2025 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:06 PM IST
सार
ताजमहल के पास शिल्पग्राम में कूड़े के ढेर में आग लग गई। तेजी से उठती लपटों और धुएं को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। यहां आग की लपटों के साथ धुएं के गुबार उठने लगे। ये देख स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शिल्पग्राम में एक जगह पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। मंगलवार सुबह इस कूड़े के ढेर में आग लग गई। सुबह-सुबह जब लोगों ने यहां से धुएं के साथ आग की लपटों को उठते हुए देखा तो वे दहशत में आ गए। तत्काल ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर विकेट की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।