{"_id":"6af86703d3bb0e0245094167","slug":"fire-breaks-out-in-truck-in-agra-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मैकेनिक को बुलाने गया चालक, पीछे से धू-धूकर जल उठा ट्रक; आसपास की फैक्टरी में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मैकेनिक को बुलाने गया चालक, पीछे से धू-धूकर जल उठा ट्रक; आसपास की फैक्टरी में मची अफरातफरी
Sat, 14 Nov 2026 07:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:20 PM IST
सार
ट्रक खराब होने पर चालक मैकेनिक को बुलाने गया था। लाैटा तो ट्रक से विकराल लपटें उठ रहीं थीं। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर लपटों पर काबू पाने में जुटी थीं।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में शनिवार शाम सड़क किनारे खड़े खाली ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रक से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक देर रात से ही सड़क किनारे खड़ा था। शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। घटना के समय चालक लखन सोलंकी मैकेनिक को बुलाने गया हुआ था। ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही सीसी टीम प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि ट्रक खाली था और घटना के समय चालक भी मौके पर मौजूद नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।