दिल्ली से लखनऊ जा रही बस में लगी आग, चार यात्रियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात भीषण हादसा हो गया। रात तकरीबन दो बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए।
मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। हादसे में दो लोग झुलस गए। इन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल सात लोग सवार थे। गनीमत रही है कि एक युवक समय रहते बस से उतर गया था।
जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृत यात्रियों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
माइलस्टोन 77 के निकट हुआ हादसा
दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ के आलमबाग जा रही रोडवेज बस में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के निकट अचानक आग लग गई। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। उसमें सवार सात लोगों में चार जिंदा जल गए।
दो यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि एक युवक बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल राकेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम भी मौके पर बुला ली गई।
हादसे में डॉक्टर ज्योति पत्नी डॉक्टर निशांत कुमार निवासी संजय गांधी नगर लखनऊ तथा पुत्री नियति के अलावा बस चालक मोहम्मद इसरार अहमद निवासी बुलंदशहर तथा परिचालक धनंजय मौर्य निवासी जाखमई प्रतापगढ़ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सौरभ श्रीवास्तव निवासी गोमतीनगर लखनऊ को लखनऊ रेफर किया गया है।