फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in cotton godown, loss of 12.5 lakhs

रुई के गोदाम में लगी आग, 12.5 लाख का नुकसान

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cotton godown, loss of 12.5 lakhs
रुई के गोदाम में लगी आग, 12.5 लाख का नुकसान
विज्ञापन

गंजडुंडवारा। कस्बा के स्टेट बैंक रोड स्थित रुई के गोदाम में शुक्रवार रात अज्ञात कारण से आग लग गई। इससे गोदाम में रखी लगभग 12.5 लाख रुपये की रुई जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
मंजू अग्रवाल का बालाजी एंड कंपनी के नाम से रुई का थोक का व्यापार है। उनका स्टेट बैंक रोड पर गोदाम है। शुक्रवार शाम फर्म स्वामी मंजू अग्रवाल के बेटे जतिन अग्रवाल गोदाम बंद कराकर घर चले गए। रात करीब 11 बजे गोदाम से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जतिन को दी। उन्होंने आकर गोदाम खोला तो उसमें आग की लपटे उठ रहीं थी। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती भी पहुंच गए। गोदाम स्वामी ने बताया कि लगभग साढ़े 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पालिका ने पहुंचाए पानी के टैंकर
आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन रुई में तेज लपटें उठ रही थीं। आसपास पानी की अन्य कोई व्यवस्था न होने के कारण पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन के निर्देश पर कर्मियों ने गाड़ी का पानी समाप्त होने से पूर्व ही पानी के टैंकरों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed