फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in chemical factory agra

कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, हवा में उछलकर फटे ड्रम, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in chemical factory agra
फैक्टरी में उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केबी पॉली केम इंडिया लिमिटेड फैक्टरी में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। केमिकल से भरे ड्रम हवा में उछलने के बाद तेज धमाके के साथ फटने लगे। आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


फैक्टरी कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर छह दमकल पहुंच गईं। तकरीबन एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। फैक्टरी के मिक्सिंग प्लांट की छत भी गिर गई।
विज्ञापन


खंदारी निवासी सौरभ भल्ला और नितिन बत्रा की साइट सी में ई-51 नंबर में केमिकल फैक्टरी है। इसमें 13 कर्मचारी काम करते हैं। जूते बनाने में प्रयोग होने वाला केमिकल बनाया जा रहा था। जिस भवन में फैक्टरी संचालित है, उसके अगले हिस्से में मिक्सिंग प्लांट और गोदाम बना है, जबकि पिछले हिस्से में भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर थे 10 कर्मचारी

Fire breaks out in chemical factory agra
कैमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को फैक्टरी में 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। शाम तकरीबन 4:30 बजे अगले हिस्से में बने मिक्सिंग प्लांट में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। यह देखकर कर्मचारी बाहर की तरफ भाग गए।

निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी भाग गए। आग फैक्टरी की दीवार के पास खुले में रखे ड्रमों तक पहुंच गई। इसकी वजह से केमिकल के ड्रम हवा में उछलकर फटने लगे। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। एक ड्रम 50 मीटर दूर तो दूसरा 100 मीटर दूर तक गिरा। 

फैक्टरी के गेट के पास केमिकल फैलने से लपटें उठने लगी। लोगों ने आसपास की फैक्टरी से फायर एस्टिंगुशर लाकर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर 10 दमकल आ गईं। 

कर्मचारियों ने फैक्टरी के गेट और छत से केमिकल से भरे ड्रमों पर पानी डाला। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग में सिकंदरा निवासी कुंवरपाल, राजू, विष्णु और गीतम की बाइक जल गईं। वहीं मिक्सिंग प्लांट की छत पर ढह गई।

नहीं लगा था फायर सिस्टम

एफएसओ उमेश गौतम ने बताया कि फैक्टरी के मिक्सिंग प्लांट में आग लगी थी। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। फायर एस्टिंगुशर रखे थे। मगर, फायर सिस्टम नहीं लगा था। 

इसलिए फैक्टरी मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। सिकंदरा फैक्टरी ऑनर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती ने बताया कि दमकल ने समय रहते आग को काबू कर लिया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।

कंपनी के कर्मचारी लाए अग्निशमन यंत्र

फायर एस्टिंगुशर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के कर्मचारी सूचना पर पहुंच गए। वह बड़ी संख्या में फायर एस्टिंगुशर लेकर आए थे। उन्होंने भी आग बुझाने के लिए काफी देर तक कवायद की।

बंद पड़ी थी बगल की फैक्टरी

केमिकल की फैक्टरी के दोनों तरफ बगल में अलग-अलग फैक्टरी थीं। हालांकि यह दोनों फैक्टरी ही बंद पड़ी थीं। ई-50 नंबर फैक्टरी में लगे कुछ पेड़ जल गए। कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed