फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out at an auto parts shop in Baluganj, causing panic

Agra News: बालूगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी

Sat, 17 Oct 2026 03:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at an auto parts shop in Baluganj, causing panic
ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग दमकल कर्मी बुझाते हुए। - फोटो : samvad
आगरा। बालूगंज में शुक्रवार रात शाॅर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने आसपास की दुकान से सामान बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी पंकज अग्रवाल की बालूगंज में श्याम ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि गोदाम से लपटें निकलने पर दुकानदार को पता चला। इससे बाजार में दुकानदार दहशत में आ गए। आसपास दर्जनों दुकानें हैं। आग फैलने की आशंका थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। वहीं दोपहर में फतेहाबाद रोड स्थित ताज गैलेक्सी होटल के आउटडोर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने खुद ही आग को बुझाया। हालांकि दमकल भी पहुंच गई थी। ब्यूरो

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग दमकल कर्मी बुझाते हुए।

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग दमकल कर्मी बुझाते हुए।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed