फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire breaks in SSP awas due to short circuit in firozabad

फिरोजाबाद: एसएसपी आवास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे में रखा सामान जलकर राख

Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
fire breaks in SSP awas due to short circuit in firozabad
मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस लाइंस स्थित एसएसपी सचिंद्र पटेल के आवास में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत थाना मटसेना प्रभारी और चौकी से फोर्स पहुंचा। दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात तकरीबन सवा 10 बजे की है। एसएसपी सचिंद्र पटेल आवास से बाहर थे। कमरा बंद था। रात करीब 10:15 बजे कमरे के अंदर से धुआं उठता देख आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एसएसपी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक कमरे के अंदर का सामान आग में जलकर पूरी तरह राख हो गया। एफएसओ लाखन सिंह ने कहा कि एसएसपी आवास के एक कमरे में आग लगी थी। आग को बुझ लिया गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर अन्य अधिकारी भी एसएसपी आवास पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed