फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire break out in the house due to leakage in the gas cylinder in agra

आगरा: गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, दो बच्चे सहित पांच लोग झुलसे

Sun, 12 Dec 2021 10:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 10:42 PM IST
सार

थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में रविवार शाम को हादसा हो गया। यहां गैस सिलिंडर लीकेज होने के कारण घर में आग लग गई, जिससे परिवार के पांच लोग झुलस गए। 

विज्ञापन
fire break out in the house due to leakage in the gas cylinder in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी में रविवार शाम को एक दुकानदार के घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे परिवार के दो बच्चे सहित पांच लोग झुलस गए। सिलिंडर में गैस खत्म होने पर आग बुझ सकी। बाद में क्षेत्र के लोगों ने झुलसे परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिचपुरी निवासी दुकानदार हरेंद्र प्रजापति की घर के पास परचून की दुकान और डेयरी है। रविवार शाम को पांच बजे वह घर में मौजूद थे। उनकी पत्नी रत्नेश रसोई में चाय बना रही थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिलिंडर में लीकेज से अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन

मासूम बच्चे भी झुलसे 
आग से रत्नेश झुलस गई। उनकी चीख सुनकर हरेंद्र दौड़ पड़े। बचाने में वो भी झुलस गए। इस दौरान घर में मौजूद हरेंद्र का छोटा भाई पुष्पेंद्र, पुष्पेंद्र का सात साल का बेटा विष्णु, भांजी नंदनी (4) और गुनगुन (2) भी झुलस गईं। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पानी और रेत डाली। मगर, सिलिंडर में लगी आग नहीं बुझी। पूरा घर आग की चपेट में आ गया। बाद में सिलिंडर में गैस खत्म होने पर आग बुझ गई। आग से झुलसे परिजनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लगी थी। इसमें परिवार के सदस्य झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed