फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire break out in grocery store in kasganj

कासगंज: किराना स्टोर में लगी भीषण आग, छह घंटे में पाया काबू, एक करोड़ का नुकसान

Sun, 23 Feb 2020 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Feb 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
fire break out in grocery store in kasganj
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : Amar Ujala
कासगंज के सर्कुलर रोड स्थित किराना स्टोर में शनिवार रात तकरीबन 1.30 बजे भीषण आग गई। दमकल की पांच गाड़ियों से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार आग में एक करोड़ रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया।

शहर के सर्कुलर रोड स्थित जय दुर्गा ट्रेडर्स नाम से किराना के थोक व्यापारी संदीप अग्रवाल का स्टोर है। स्टोर में रात तकरीबन डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी विकराल थी, जिसे बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को बुलाना पड़ा। 

सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। स्टोर में रखा सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान स्टोर के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसे पंपसेट लगाकर निकाला गया। 

पीड़ित व्यापारी संदीप अग्रवाल के अनुसार वो स्टोर की बिजली बंद करके घर गए थे। आग कैसे लगी, इसका अंदाजा उन्हें खुद नहीं है। उन्होंने कहा कि आग में एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed