{"_id":"5e23e2818ebc3e4b39635cf2","slug":"fire-break-out-in-basement-of-post-office-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: संजय प्लेस में डाकघर के बेसमेंट में लगी भीषण आग, पुरानी फाइलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: संजय प्लेस में डाकघर के बेसमेंट में लगी भीषण आग, पुरानी फाइलें जलीं
Sun, 19 Jan 2020 10:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाता दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के संजय प्लेस स्थित डाकघर के बेसमेंट में शनिवार रात को नौ बजे भीषण आग लग गई। गार्ड की सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पर लिया गया। डाकघर के अधिकारियों का कहना था कि बेसमेंट में बने कमरे में पुरानी फाइलें रखी हुई थीं। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
घटना रात तकरीबन नौ बजे की है। डाकघर रात तकरीबन आठ बजे बंद हुआ था। गार्ड रघुवीर सिंह तैनात था। उसने बेसमेंट में बने कमरे से धुआं निकलता देखा। कमरे के पास सीढ़ियों में आग लगी हुई थी।
इस पर डाकघर के अधिकारियों को सूचना दी। वहीं पुलिस को बताया। बेसमेंट की सीढ़ियों के पास आग होने की वजह से अंदर कोई नहीं जा सका। दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के पास से ही पानी डाला। तकरीबन एक घंटे में आग बुझ सकी।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जलती हुई बीड़ी फेंकने या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
डाकघर के उपाधीक्षक सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि सीढ़ियों के पास कमरे में पुरानी फाइलें रखी हुई थीं। पोस्टआफिस में सारा रिकार्ड डिजीटलाइज्ड हो गया है। इन फाइलों का डाटा भी कंप्यूटर में फीड हो चुका है। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बंद हो गई थीं दुकानें
संजय प्लेस में जिस समय आग लगने की घटना हुई, उस समय ज्यादातर दुकानें और शोरूम बंद हो चुके थे। वहीं कई सरकारी कार्यालयों पर भी ताला लग चुका था।
पुलिस ने रास्ता रोका
संजय प्लेस में दमकल के आने के बाद पुलिस ने रास्त बंद कर दिया था। आग लगने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग आ गए थे। दुकानदारों को डर था कि आग फैल सकती है। इस कारण वह भी खड़े रहे।