फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire break in handicraft factory in agra

आगरा: हैंडीक्राफ्ट बनाने वाली फैक्टरी के सिलेंडर में लगी आग, चार मजदूर झुलसे

Sat, 09 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fire break in handicraft factory in agra
फैक्टरी में रखे सिलेंडर लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

आगरा जलेसर मार्ग पर ग्राम नाउ की सराय में स्थित कांच के हैंडीक्राफ्ट बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह 10 बजे सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में चार मजदूर झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने ही झुलसे मजदूरों को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है।

विज्ञापन


नाउ की सराय निवासी यतेश कुमार पुत्र सतीश सिकरवार की हैंडीक्राफ्ट (कांच का सामान) बनाने की फैक्टरी है। जिसमें करीब 25 मजदूर काम करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह काम करते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। वहीं लपटों की चपेट में आने से मजदूर नवनीत पुत्र राजवीर निवासी नाउ की सराय, शीलेंद्र पुत्र नेपाल सिंह निवासी पुरा गोवर्धन, संतोष पुत्र ओम प्रकाश निवासी नाउ की सराय और वीरेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण निवासी भगवान नगर झुलस गए। 
विज्ञापन


मजदूरों की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एसओ खंदौली अरविंद कूमार निर्वाल ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट एसडीएम एत्मादपुर को दे दी गई है। जांच कर फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक फैक्टरी अवैध रूप से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के दो घंटे बाद पहुंची मुड़ी चौकी पुलिस 
ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में हादसे की सूचना मुड़ी चौकी पुलिस को तत्काल दी गई थी। पर, सूचना के दो घंटे बाद चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण झुलसे मजदूरों को अस्पताल भेज चुके थे। इसकी जानकारी होने पर सिपाही लौट गए।  ग्रामीणों ने इसकी थाना प्रभारी से शिकायत की। थाना प्रभारी के कहने पर चौकी प्रभारी अस्पताल पहुंचे और झुलसे मजदूरों से हादसे की जानकारी ली।

चौकी क्षेत्र में संचालित है कई अवैध फैक्टरी
मुड़ी क्षेत्र के उस्मानपुर, पुरा लोधी,आबिदगढ़, नेहरा, नाउ की सराय, पुरा गोवर्धन और मलीपुर आदि कई गांवों में कांच का सामान बनाने की अवैध फैक्टरियां संचालित हैं। ग्रामीणों की मानें तो ये फैक्टरियां घनी आबादी के बीच चलाई जा रही है। जिसकी कई बार चौकी पुलिस से शिकायत भी की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed