फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Averted in Agra: LPG Cylinder Explosion Traps Families No Casualties

Agra: आगरा में देर रात हादसा...कबाड़ में लगी आग, एलपीजी सिलेंडर फटा; दो परिवार बाल-बाल बचे

Wed, 07 Jan 2026 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

दीवानी के पीछे स्थित रघुवीर कुंज अपार्टमेंट के भूतल पर कबाड़ सामान में आग लग गई। आग से फ्लैट में धुआं भर गया। लोग दहशत में आ गए। आग में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
Fire Averted in Agra: LPG Cylinder Explosion Traps Families No Casualties
कबाड़ में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा दीवानी के पास रघुबीर कुंज अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने हाल में रखे कबाड़ में देर रात आग लग गई। हाल में चार एलपीजी सिलेंडर रखे थे,जिसमें से एक भरा हुआ था। आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। पहले फ्लोर पर रोहित गुप्ता और दूसरे पर अमित अग्रवाल का परिवार फंस गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 अपार्टमेंट में देर रात एक बजे पार्किंग में बने हाल में आग लगने के बाद धमाके की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने को घरों से बाहर भागे। नीचे का नजारा देख सबकी दर के कारण धड़कने बढ़ गई। आग हाल के बाहर खड़ी कार तक पहुंच गई थी। कुछ ही देर में आग फ्यूल टैंक को चपेट में ले सकती थी। अपार्टमेंट निवासी होजरी कारोबारी भाइयों पंकज और प्रशांत अग्रवाल ने हिम्मत कर कार को बाहर निकाला और आग बुझाई।
विज्ञापन


अपार्टमेंट निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि हाल में कबाड़ का समान रखा रहता था। सेकेंड फ्लोर पर रहने वाले ब्रज बवानिया का परिवार बाहर जा रहा था तो उन्होंने चार खाली सिलेंडर हाल में रखवा दिए थे।उनमें से एक सिलेंडर में थोड़ी गैस थी। शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद उसमें विस्फोट हो गया। सही समय पर फायर ब्रिगेड आने और कार को हटाने से बड़ा हादसा टल गया,वर्ना बड़ी जनहानि हो सकती थी।कालोनी में बीस घर और अपार्टमेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपार्टमेंट में 12 फ्लैट हैं, जिनमें से 11 में परिवार रहते हैं। हादसे के समय सभी सो रहे थे। गार्ड कालोनी के गेट को बंद कर वहीं बैठा था। हादसे के बाद अपार्टमेंट और कालोनी के लोग बाहर आ गए थे। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग बुझाने में टीम को दो घंटे से अधिक का समय लगा।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed