फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire accident in mathura

गौरानगर अग्निकांड में एक और बच्चे की मौत

Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
fire accident in mathura
वृंदावन(मथुरा)। गौरानगर में जगदीश प्रसाद सेनी के घर में लगी आग की घटना में एक बच्चे की और मौत हो गई। घटना को लेकर शोक छाया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार तड़के गौरानगर में जगदीश प्रसाद सेनी के मकान में लगी आग की घटना के बाद पहले सोनू की पत्नी रेखा की मौत के बाद उसके भाई हनुमान के 20 दिन का बच्चा विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने रविवार देर शाम यमुना तट पर पुत्रवधू रेखा का अंतिम संस्कार किया। बच्चे विशाल को यमुना में प्रवाहित कर दिया। वहीं नयति अस्पताल में हनुमान की पत्नी पिंकी, कन्हैया की पत्नी ज्योति, सोनू की बेटी वंशिका (2) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों वेंटीलेटर पर हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कर रहे कन्हैया व सोनू का भी नयति में इलाज चल रहा है। जगदीश प्रसाद सेनी ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवा की कमी है।
उन्हें इस बात का अफसोस है कि यदि वह अपने सभी बच्चे और पुत्रवधू को नयति में ले जाते तो उनकी बहू रेखा व बच्चा विशाल की मौत नहीं होती। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उनके बच्चे को सही इलाज नहीं मिला।

जगदीश प्रसाद ने बताया संकरे मार्ग के कारण दमकल की गाड़ी का घर तक न आना, दमकलकर्मी के पास नसैनी का न होना, दमकलकर्मी ने तीन हजार रुपये पीड़ित परिवार से मांगे। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उचित उपचार का न मिलना, झुलसे हुए परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाने के लिए संसाधन का न मिलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed