फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire accident in kasganj

खुशियों के त्योहार की चिंगारी ने फूंक डालीं झोपड़ियां

Sun, 15 Nov 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire accident in kasganj
कासगंज के पटियाली में आग से जला सामान - फोटो : KASGANJ
पटियाली(कासगंज)। खुशियों की चिंगारी ने शनिवार को कई परिवारों की चिंगारियां छीन लीं। पटियाली क्षेत्र के 10 गांव में अलग-अलग झोपड़ियों में चिंगारी से आग लग गई। अधिकांश झोपड़ियों और गृहस्थी का सामान पूरी तरह खाक हो गया। हालांकि अभी तक नुकसान के आकलन के लिए राजस्व टीमें नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव लधौली में राजेश पुत्र मान सिंह की झोपड़ी में मोमबत्ती से आग लग गई। लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसी क्षेत्र के गांव राज रिजोला में करू पुत्र रामबाबू की झोपड़ी में आग लगी। इसी गांव में राघवेंद्र पुत्र शिशुपाल की झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई। इन दोनों ही झोपड़ियों में गृहस्थी का सामान जल गया। गृह स्वामियों के मुताबिक लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव नगला गिरीधारी बृजेश पुत्र महाराज सिंह की झोपड़ी पटाखे की चिंगारी से जल गई। जिसमें 60 क्विंटल धान और गृहस्थी का सामान जल गया है। गांव नादर में अरविंद पुत्र यादराम की झोपड़ी में भी पटाखे की चिंगारी से आग लग जाने के कारण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हुआ है। यहां भी 50 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है। गांव ककराला में संतोष की झोपड़ी जल गई। इसके अलावा गंाव कंचनपुर बिजौरा, दरियावगंज में भी कुछ झोपड़ियों में आग लगी है। अग्निकांड की इन घटनाओं पर ग्रामीणों ने स्वयं काबू पाया। हालांकि अभी तक इन झोपड़ियों में अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन राजस्व टीमों ने नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर
गांव ककराला में झोपड़ी में आग लग जाने के बाद झोपड़ी स्वामी संतोष ने गांव के ही अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में तहकीकात शुरू कर दी है।
पटाखों ने कर दिया घायल
पटाखों की चिंगारी से झोपड़ियां ही नहीं जली बल्कि कई लोग भी घायल हो गए। कासगंज में हरी किशोर, राधेश्याम सहित कई लोग उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे। यह सभी पटाखों से घायल थे।

- पटियाली क्षेत्र के कई गांव में आग से झोपड़ियां जलने की जानकारी मिल गई है। सभी संबंधित लेखपालों को निर्देश दे दिए हैं कि वे क्षति का आकलन कर रिपोर्ट दें। - तिमराज सिंह, तहसीलदार, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed