फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire accident,accident news,MDM yojna,MDM yojna tundla,fire in MDM

स्कूल की रसोई में रखे सिलिंडर में लगी आग, रसोइया झुलसी

Sat, 27 Feb 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
fire accident,accident news,MDM yojna,MDM yojna tundla,fire in MDM
टूंडला प्रावि रसूलाबाद में जलते सिलेंडर की आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : TUNDLA
टूंडला। प्राथमिक विद्यालयों के खुलने की तैयारियों के बीच गैस चेक करने के दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। गैस सिलेंडर की आग से महिला रसोइया गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला रसोइया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद में सिमरादेवी (50) पत्नी स्वर्गीय गौरीशंकर निवासी ठार गोला रसोइया के रूप में तैनात है। एक मार्च से प्राथमिक विद्यालय खुलने जा रहे हैं। इसकी तैयारियों में शिक्षक लगे हुए हैं। स्कूल खुलने पर बच्चों के स्वागत को लेकर शनिवार को महिला रसोइया सिमरा देवी विद्यालय की रसोई में कुछ बनाने के लिए गई। उसने जैसे ही गैस चूल्हे को ऑन करते हुए माचिस दिखाई तभी चूल्हे से आग सिलेंडर में लगे पाइप तक पहुंच गयी।
विज्ञापन

गैस के साथ निकल रही आग से सिमरादेवी झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर अध्यापिका रचना रावत समेत शिक्षिका कमलेश, शिक्षामित्र मीना देवी, राकेश शर्मा समेत आसपास के लोग महिला रसोइया को बचाने दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जली सिमरा को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर फिर आगरा रेफर किया गया। महिला रसोइया करीब 70 प्रतिशत जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बच्चे होते तो होता गंभीर हादसा
टूंडला। प्राथमिक विद्यालय एक मार्च से खुलेंगे। इससे पूर्व हादसा हो गया। अगर स्कूल खुले होते और स्कूल में बच्चे होते तो हादसा गंभीर हो सकता था। ग्रामीणों की मानें तो खाने में क्या बना है, इसे लेकर बच्चे रसोई के चक्कर लगाते रहते हैं।
ग्रामीणों की सूझबूझ से फटने से बचा सिलेंडर
टूंडला। चीख-पुकार पर स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने धूल-मिट्टी आदि फेंकते हुए किसी तरह जलते सिलेंडर को रसोई से बाहर निकाला। इसके साथ ही रेगूलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर सिलेंडर फटता तो हादसा बड़ा भी हो सकता था।
देरी से पहुंची एंबुलेंस, तड़पती रही रसोइया
टूंडला। स्कूल में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया था। पुलिस मौके पर पहुंच गयी, किंतु एंबुलेंस काफी समय तक नहीं पहुंची। टूंडला से मात्र 10 किमी की दूरी को तय करने में एंबुलेंस को पौन घंटे का समय लग गया। इस बीच झुलसी महिला रसोइया सिमरा देवी दर्द व जलन से तड़पती रही। एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।
स्कूल में रखा अग्निशमन यंत्र हुआ फेल
टूंडला। आग से बचाव को लेकर सरकार स्कूलों में लाखों खर्च कर अग्निशमन यंत्र लगा रही है, लेकिन सुरक्षा सिर्फ कागजी है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में अग्निशमन यंत्र को दो महीने पहले ही रिफिलिंग कराया था, लेकिन दोनों में से कोई नहीं चला। इतना ही नहीं शिक्षकों को भी इन्हें चलाना नहीं सिखाया गया।
फायर ब्रिगेड की दमकल बीच रास्ते में हुई खराब
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद के प्राथमिक विद्यालय के सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन से चली दमकल लौटते समय बीच रास्ते में ही खराब हो गई। काफी समय बाद उसे सही कर फायर स्टेेशन लाया गया। एफएसएसओ लाखन सिंह का कहना था कि फायर स्टेशन की गाड़ी पंचर हो गयी थी।

एक मार्च से प्राथमिक विद्यालय खुलने हैं। स्कूल में वृहद कार्यक्रम होना था, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच गैस चेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच करायी जाएगी। -विनोद पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed