{"_id":"5dd36d4f8ebc3e54af1ec926","slug":"fir-will-lodge-against-medical-store-who-give-medicine-of-tb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खांसी-जुकाम के मरीजों को टीबी की दवा देते पकड़ा झोलाछाप, एसएसपी को भेजी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी-जुकाम के मरीजों को टीबी की दवा देते पकड़ा झोलाछाप, एसएसपी को भेजी तहरीर
Tue, 19 Nov 2019 09:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 19 Nov 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्षय रोग अधिकारी ने देवरी रोड में बुखार-खांसी के मरीजाें को टीबी की दवा देने वाले झोलाछाप और चिकित्सकीय पर्चे के बिना टीबी की दवा बेचने वाले नवजीवन मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी को तहरीर भेजी है। इसमें धारा 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
रविवार को कोटली बगीची, नगला लटूर सिंह देवरी रोड स्थित क्लीनिक पर एके सरकार को इलाज करते हुए पकड़ा गया था। उसकी शैक्षिक योग्यता केवल आठवीं पास थी। दुकान पंजीकृत नहीं थी।
उसके यहां से टीबी की दवाएं जब्त की गई थीं। यह दवाएं पास के नवजीवन मेडिकल स्टोर से खरीदी गई थीं। मेडिकल स्टोर संचालक धर्मेंद्र पाल टीबी की दवाओं का लेखा-जोखा नहीं दिखा पाया था। टीबी की दवाओं की खरीद-बिक्री का लेखा-जोखा रखना जरूरी है।

झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालक पर अधूरी कार्रवाई हुई है। झोलाछाप की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील नहीं लगाई। ड्रग विभाग भी मेडिकल स्टोर की जांच के लिए नहीं गया। जिला क्षय रोग अधिकारी का कहना है कि सील लगाने के लिए सीएमओ और मेडिकल स्टोर की जांच के लिए ड्रग विभाग को सूचना भेज दी है।
झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज के लिए एसएसपी को तहरीर भेजी। सील लगाने को सीएमओ और मेडिकल स्टोर की जांच के लिए ड्रग विभाग को पत्र भेजा है। -डॉ. यूबी सिंह जिला क्षय रोग अधिकारी
एफआइआर करा दी है, अब पुलिस भी इस जल्द पकड़े। अभी लखनऊ मीटिंग से लौट रहा हूं, पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद दुकान पर सील लगाने टीम भेज दी जाएगी। -डॉ. मुकेश वत्स, सीएमओ
मेडिकल स्टोर की जांच के बाबत पत्र नहीं मिला है, फिर भी मेडिकल स्टोर की जांच करने जाएंगे। सोमवार को विभागीय कार्य रहने के कारण नहीं जा पाए। -जुनाब अली, ड्रग इंस्पेक्टर