फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be registered against four teachers absent in voter review meeting

मतदाता पुनरीक्षण बैठक में अनुपस्थित चार शिक्षकों पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against four teachers absent in voter review meeting
मैनपुरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही करने वाले 68 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का बूथ से अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटा गया है। मैनपुरी विकास खंड की बैठक में उपस्थित न होने वाले चार शिक्षकों के विरुद्ध एसडीएम सदर के निर्देश पर एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने बताया कि सात नवंबर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बूथ दिवस था। जिस पर बीएलओ की ड्यूटी कर रहे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बूथ पर पहुंचना था। लेकिन अधिकारियों के निर्देश के बाद भी जिले में बीएलओ के रूप में कार्यरत 68, शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बूथ पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बूथ पर न पहुंचने वाले सभी 68 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। बीएसए ने बताया कि 11 नवंबर को उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सहायक अध्यापक नविता, सुनील कुमार, अमिता देवी और शशीकला अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने चारों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने मैनपुरी विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारी को चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed