फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered over Facebook post labeling someone a 'land mafia' member.

UP: फेसबुक पोस्ट में ‘भू-माफिया’ बताने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 13 Jul 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Jul 2026 02:45 AM IST
सार

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र निवासी रौनक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर खुद को भू-माफिया बताए जाने पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बिना किसी प्रमाण के लगाए गए आरोपों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
FIR registered over Facebook post labeling someone a 'land mafia' member.
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी रौनक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर खुद को भू-माफिया बताने की पोस्ट पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। रौनक ने बताया कि वह राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। 9 जुलाई को शाम करीब 5:45 बजे फेसबुक पर उन्हें एक पोस्ट दिखाई दी। 
विज्ञापन


उसमें एक पत्र और वीडियो साझा किया गया था। पत्र पर वैजयंती माला निवासी बल्केश्वर का नाम लिखा था। वीडियो में कन्हैया लाल (कन्हैया प्रॉपर्टी) उन्हें भूमाफिया बताते हुए कई आरोप लगा रहा था। रौनक ठाकुर का आरोप है कि बिना किसी तथ्य और प्रमाण के उन्हें सार्वजनिक रूप से भूमाफिया कहकर संबोधित किया गया। उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन


रौनक ठाकुर ने प्राथमिकी में एक अन्य फेसबुक आईडी के संचालक को भी नामजद किया है। उक्त आईडी एक व्यापारी नेता की बताई जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed