{"_id":"676da023cf201a4ef001c79f","slug":"fir-registered-in-case-of-embezzling-rs-27-lakh-from-accounts-kasganj-news-c-175-1-kas1001-125575-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खातों से 27 लाख उड़ाने के मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खातों से 27 लाख उड़ाने के मामले में एफआईआर दर्ज
Thu, 26 Dec 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के सराफा कारोबारी, उनकी पत्नी व बेटे के खाते से 27 लाख रुपये की धनराशि साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उड़ा लिए। इस मामले में कारोबारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व आइटी एक्ट की धारा में मामला पंजीकरण कर लिया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले के खुलासे को लेकर सराफा कारोबारी सीओ आंचल चौहान से मिले और कार्रवाई की मांग उठाई।
साइबर ठगी की वारदात का शिकार सराफा कारोबारी राजवीर सिंह सोलंकी, उनकी पत्नी मंजू सोलंकी व उनका पुत्र शुभम सोलंकी हुए। 23 दिसंबर को कारोबारी, उनकी पत्नी व बेटे के खाते से 27 लाख से अधिक की धनराशि उड़ा ली। इस मामले की कारोबारियों ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की।