फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against those who defrauded the MLA's brother.

Agra News: विधायक के भाई से ठगी करने वालों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Sun, 21 Jun 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against those who defrauded the MLA's brother.
आगरा। खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भतीजों की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विधायक के भाई व करीबियों से करीब 61 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उससे कई सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

पीड़ित खेरिया मोड़ निवासी विजय पाल कुशवाह ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू खेरागढ़ में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं नगला कमाल में जीबी डिग्री कॉलेज में राजेश बघेल (निवासी कठपुरी, सिरसागंज) 2008 से प्रिंसिपल थे। पत्नी की सहेली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पत्नी को बताया कि राजेश बघेल के कई विभागों में संबंध हैं और उसने उनके बेटे की प्रदूषण विभाग में सरकारी नौकरी लगवाई है। पत्नी ने उसके माध्यम से राजेश से संपर्क किया। पहले 10 लाख रुपये में छोटे बेटे प्रशांत की जिला पंचायत में नौकरी लगाने का वादा किया। पत्नी ने गहने गिरवी रखकर 5 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

अगले ही दिन उसने लखनऊ जवाहर भवन बुलाया और वहां जॉइनिंग लेटर दिला दिया। हाथरस में उसे एक व्यक्ति ने जॉइन कराया और तीन माह की ट्रेनिंग करवाई। आरोपी ने कन्नौज पीडब्ल्यूडी में बड़े बेटे निशांत की नौकरी लगाने का वादा किया। वहां के अधिकारी बेटे को सब ठीक होने की बोलकर ट्रेनिंग कराने लगे। उनसे कुल 21 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद उनके क्षेत्रीय पार्षद के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख लिए। उसे लखनऊ प्रदूषण विभाग का लेटर दिलाया और रायबरेली में ट्रेनिंग कराई। उनके समधी डाॅ. रतन सिंह को भरोसे में लेकर कन्नौज में ही पीडब्ल्यूडी में नौकरी के नाम पर 11.5 लाख रुपये ले लिए। रिश्ते के मामा की बेटी की नौकरी के नाम पर 11 लाख रुपये लिए। सभी को तीन माह की ट्रेनिंग कराई गई। इसके बाद विभागों से सभी को राजेश बघेल से बात करने की बोलकर आने से मना कर दिया गया। जिन लोगों के खातों में आरोपियों ने रुपये डलवाए सभी ने फोन उठाना बंद कर दिया। आरोपी के साथ उसका बेटा योगेंद्र सिंह, एक युवती अनुज, कानपुर का मनोज समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी समेत कई राज्यों में था नेटवर्क
विजयपाल कुशवाह ने बताया कि आरोपियों ने ठगी का पूरा सिंडिकेट बना रखा था। सचिवालय में सेटिंग थी। वहां लोगों को ले जाकर फर्जी जॉइनिंग लेटर दिलवाता था। जहां नौकरी का दावा करता था, उस विभाग में फर्जी ट्रेनिंग भी करवा देता था। आरोपी के गांव जाने पर पता चला कि यह लोग कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह ठगी कर चुके हैं। उन पर कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अगर सही से जांच करेगी तो बहुत बड़े सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है।

मामले में दर्ज हुई दो प्राथमिकी
मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। स्थानीय पार्षद अजय गोस्वामी की तहरीर पर राजेश बघेल, योगेंद्र सिंह, अनुज कुमारी, कल्याणी सिंह, आनंद वर्मा और अन्य को नामजद किया गया है। वहीं विधायक के भाई विजय पाल की तहरीर पर राजेश बघेल, योगेंद्र सिंह, एकता, मनोज मिश्रा, नौशाद और हिमांशु पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed