फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fir on Delhi Deputy CM

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सहित 17 नामजद और 500 अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 31 Aug 2021 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fir on Delhi Deputy CM
आगरा। रविवार को आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा में कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने, अनुमति से अधिक लोगों को लाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जिला अध्यक्ष बनै सिंह पहलवान सहित 17 नामजद और 500 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुकदमा थाना लोहामंडी के एसआई कपिल कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें लिखा गया है कि जीआईसी, मैदान पंचकुइयां से आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली गई थी। इसका रूट सुभाष पार्क, राजामंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत होते हुए शहीद स्मारक था। प्रशासन ने यात्रा के लिए 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। यात्रा के मुख्य अतिथि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया थे। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक, यात्रा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया। कोरोना संक्रमण फैलाने का प्रयास किया। लोग गाड़ियों से लटकर चल रहे थे। नारेबाजी की जा रही थी। उचित दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस मामले में महामहारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल दिया गया था रूट
पहले यह यात्रा मंटोला होते हुए बिजली घर की तरफ जानी थी। मगर, प्रशासन ने मंटोला से यात्रा को ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। इस पर रूट बदल दिया गया था। यात्रा को एमजी रोड से शहीद स्मारक पर ले जाने की अनुमति दी गई थी। यात्रा के एमजी रोड पर आने से जाम लगा था। एक घंटे तक वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा था।

ये किए गए हैं नामजद
मुकदमे में आप के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, कपिल वाजपेयी, रमजान अब्बास, एससी-एसटी प्रकोष्ठ से यतिन नंदन आर्य, जिला मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल, जिला उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, आशीष बंसल, अशोक धनगर, रोमी वाल्मीकि, मुन्ना मिश्रा, पूर्व उत्तर विधानसभा महासचिव योगेश सत्संगी, जिला सचिव मुन्ना लाल, गौरव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, विधानसभा छावनी प्रभारी 87 प्रम सिंह नामजद हैं। वहीं 400-500 अज्ञात आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed