{"_id":"5b72ea7042c79216491005f8","slug":"fir-lodged-against-sub-inspector-for-woman-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर दरोगा ने किया डेढ़ माह तक यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा कर दरोगा ने किया डेढ़ माह तक यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मैनपुरी
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना बाह में एक दरोगा के खिलाफ महिला के अपहरण कर यौन शोषण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि महिला को बंधक बनाकर डेढ़ महीने तक दरोगा ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
19 जनवरी को बाह के एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। तब से महिला का सुराग नहीं लगा था। मंगलवार को महिला एसडीएम बाह से मिली। उसने मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार पर अगवा कर बंधक बनाकर रखने और इस दौरान गलत काम करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाह थाने भेजा।
महिला का मायका मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में है। वहीं से दरोगा के संपर्क में वो आई थी। पुलिस ने दरोगा स्वतंत्र कुमार के खिलाफ महिला उत्पीड़न, बंधक बनाने, अपहरण करने और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पति ने छोड़ दिया महिला का साथ
केस दर्ज कराने के लिए बाह थाने पहुंची महिला के साथ पति नहीं आया। उसने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया है। महिला का कहना था कि वो कई बार केस दर्ज कराने के लिए मैनपुरी और बाह थाने के चक्कर काट चुकी है। दरोगा ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है।