फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged against former junior clerk of Firms, Societies and Chits

Agra News: फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के पूर्व कनिष्ठ लिपिक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former junior clerk of Firms, Societies and Chits
आगरा। फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के पूर्व कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार पर थाना विजिलेंस आगरा सेक्टर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को पूर्व में दो बार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वो प्रयागराज में तैनात है। विवेचक साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार के खिलाफ 15 फरवरी 2024 को खुली जांच के आदेश हुए थे। इस संबंध जांचकर रिपोर्ट 19 दिसंबर 2025 को शासन को भेजी गई थी। इसमें सामने आया कि अजय कुमार ने आगरा में तैनाती के दाैरान जांच के लिए निर्धारित अवधि में अपनी आय के समस्त ज्ञात वैध स्रोतों से 6316817 रुपये की आय अर्जित की। इस अवधि में उन्होंने संपत्ति और भरण पोषण पर 7926527 रुपये का खर्च किया। उन्होंने 1609710 रुपये का अधिक व्यय किया। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन अजय कुमार कोई सही स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इस पर उनके खिलाफ विजिलेंस के निरीक्षक सत्यविजय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह पूर्व में आजमगढ़ में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। वर्ष 2023 में फिर से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए। जेल से बाहर आने के बाद प्रयागराज भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed