फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged against five persons for murder of girl

ऑफिस में मिली थी बेटी की लाश, मौत से पहले पिता को बताई आपबीती, वकील सहित पांच पर केस

Sat, 18 Aug 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Aug 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against five persons for murder of girl
स्वीटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बोदला रोड स्थित एक अधिवक्ता के कार्यालय में गत 14 अगस्त को कर्मचारी युवती फांसी पर लटकी मिली थी। इस मामले में दो दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें अधिवक्ता सहित पांच पर आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बोदला के गेंदा नगर निवासी राजाबाबू की बेटी दिव्या उर्फ स्वीटी (25) सिकंदरा रोड स्थित ईंट मंडी में अधिवक्ता जीएस कुशवाहा के कार्यालय पर कंप्यूटर टाइपिंग का काम करती थी। दिव्या ने दो साल पहले एलएलबी की थी। 
विज्ञापन


अधिवक्ता के यहां सेल्स टैक्स से संबंधित कार्य होता है। पिता राजाबाबू ने बताया कि कार्यालय में स्वीटी के अलावा मुन्नालाल सहित तीन अन्य लोग भी काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त की रात मिली लाश

स्वीटी रोजाना सुबह 10 बजे जाती थी। रात 8:30 बजे लौटती थी। 14 अगस्त को भी काम पर गई थी। आरोप है कि रात 8:45 बजे अधिवक्ता जीएस कुशवाहा घर आए। 

जब उनसे दिव्या के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो कार्यालय में काम कर रही होगी। मगर, दिव्या के काफी देर बाद भी नहीं आने पर उसका फोन मिलाया, उसने फोन उठाने के बाद काट दिया।

इस पर परिजन अधिवक्ता के कार्यालय पर पहुंच गए। मगर, कार्यालय अंदर से बंद था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दीवार तोड़कर गेट खोला। अंदर कमरे में दिव्या पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी थी।

पिता ने लगाए ये आरोप

पिता का आरोप है कि बेटी ने दो दिन पहले बताया था कि जीएस कुशवाहा और मुन्नालाल ने पिटाई की। गालीगलौज कर  ऑफिस में कार्य नहीं करने के लिए कहा। उसका मानसिक उत्पीड़न किया। उसकी हत्या करके शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। 

इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि अधिवक्ता जीएस कुशवाहा, मुन्नालाल और तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed