{"_id":"5d6c04618ebc3e93db118fd0","slug":"fir-kasganj-news-agr403686833","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की कालाबाजारी पर दुकान विक्रेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की कालाबाजारी पर दुकान विक्रेता पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में खाद की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। खाद विक्रेता कालाबाजारी कर रहे हैं। कालाबाजारी की पुष्टि होने पर कृषि अधिकारी ने विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह से किसानों ने खाद की कालाबाजारी की शिकायत की। कृषि अधिकारी ने ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर में शिकायत करने वाले किसानों से वीडियो रिकार्डिंग कराई और इसक बाद सहायक विकास अधिकारी कृषि को मौके पर भेजकर जांच कराई। इसमें खाद निर्धारित दाम से अधिक मूल्य पर बिक्री करना पाया गया। खाद विक्रेता गुप्ता खाद भंडार के संचालक सुबोध निर्धारित धनराशि से अधिक खाद बेचने के अलावा यूरिया की बिक्री पर कैल्शियम की टैगिंग भी कर रहे थे। इस पर कृषि अधिकारी ने विक्रेता को दोषी मानते हुए खाद विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ढोलना पुलिस ने शहर के मोहल्ला नाथूराम निवासी खाद विक्रेता सुबोध कुमार के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। कालाबाजारी करने पर खाद विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुप्ता खाद भंडार का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। पहले भी कई विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।