{"_id":"5bc75223bdec2269c33c48cf","slug":"fir-files-against-tte-for-girl-molested-in-kerala-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती से छेड़छाड़, टीटीई पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती से छेड़छाड़, टीटीई पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरला एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती ने टीटीई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवती दिल्ली से आगरा जा रही थी। मथुरा जंक्शन पर उतर कर उसने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो टीटीई ने उसके साथ हाथापाई भी की। उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। वहीं टीटीई का कहना है कि टिटक दिखाने को लेकर युवती ने हंगामा किया था।
युवती केरला एक्सप्रेस के एस-9 कोच में यात्रा कर रही थी। बुधवार दोपहर को करीब एक बजे कोच में टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे टीटीई अरुण कुमार राय पर युवती ने छेड़छाड़ और हाथापाई करने का आरोप लगाया।

कोच में हंगामा
इसे लेकर कोच में जमकर हंगामा भी हुआ। इससे कोच में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस मामले में टीटीई अरुण कुमार का कहना है कि टिकट दिखाने को लेकर उनका युवती से विवाद हुआ था। वहीं युवती ने मथुरा जीआरपी में टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।
युवती ने 1000 का जुर्माना भी अदा दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी शिव कुमार पोनियां ने बताया कि युवती की तहरीर पर टीटीई अरुण कुमार राय के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीटीई झांसी का रहने वाला बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।